फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान ढाबे की रसोई में चाय बनाते समय लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी अनाजमंडी के पास खान ढाबे की रसोई में सुबह चाय बनाते समय आग लग गई। चिमनी में लगी आग का धुंआ जब काफी बढ़ गया तो ढाबा स्टाफ के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि लॉकडाउन के कारण ढाबे में कार्यरत स्टाफ यहीं ठहरा हुआ है। सुबह के समय वह चाय बना रहे थे कि कुछ ही क्षण बाद चिमनी में आग लग गई। पहले तो वह अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। जब हालात काबू नहीं हुए तो उन्होंने दमकम विभाग को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें