फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन की गाड़ी का शीशा तोड़ सोने की अंगूठी और दस्तावेज ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अमृतसर से गाड़ी में पति के साथ ग्वालियर जा रही कैप्टन की गाड़ी के दरवाजे का शीशा तोड़कर चोर ने सामान चोरी कर लिया। चोर ने मात्र दस मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। थाना बलदेव नगर पुलिस ने कैप्टन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैप्टन अकांक्षा शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह पति के साथ अमृतसर से ग्वालियर जा रही थी। जैसे ही अंबाला में जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंची तो उसे उल्टी आई तो वह वॉशरूम जाने के लिए रुके। उस समय रात के दस बज रहे थे। वे गाड़ी बाहर खड़ी कर जग्गी सिटी सेंटर के अंदर चले गए और दस मिनट बाद बाहर आ गए। वह गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था। कार में से डेबिट कार्ड, कैंटिन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सर्विस आइडी कार्ड, कैनन का कैमरा व सोने की अंगूठी गायब थी। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें