अंबाला। मंडोर में निर्माणाधीन मकान से तीन चोर लेंटर की 57 प्लेटें चुराकर ले गए। पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।शिकायतकर्ता मंडोर के आशा सिंह गार्डन निवासी वाहिद अंजुम ने बताया कि उनके अपना नया मकान बनाना शुरू किया है। मकान बनाने का ठेका ठेकेदार राज कुमार, राजू को दिया हुआ है। 17 जुलाई की रात को मकान में लेंटर वाली प्लेटें एक कमरे में जमा की हुई थी। अगले दिन सभी प्लेटें गायब थी। सीसीटीवी में तीन चोर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद