फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर माथा टेकने गया परिवार चोरों ने घर के ताले तोड़ नकदी व जेवर चुराये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर माथा टेकने गए परिवार के घर चोरों ने ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। पड़ाव पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में संतोष पाल ने बताया कि वह सुंदर नगर का निवासी है और 26 मार्च को वह 11 बजे अपने बच्चों के साथ अमृतसर माथा टेकने के लिये गये थे। अगले दिन 27 मार्च को जब वह परिवार सहित घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और दरवाजे खुले पडे़े थे। इसके बाद उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरों में रखी लोहे की अलमारी के लॉक टूटे हुए थे और अलमारी में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। इसी के साथ चोरों ने घर से जेवर भी चोरी कर लिये। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें