फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिनदहाड़े चोरों ने चटकाए मकान के ताले, गहने और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बराड़ा के गांव कसेरला खुर्द में चोर बंद पड़े मकान में सेंध लगा लाखों रुपये के जेवर व 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। परिवार शाहाबाद रिश्तेदारी में गया था। जब वापस लौटा तो सामान बिखरा हुआ था। चोर जाते हुए सीसीटीवी भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मकान मालिक राज कुमार ने बताया कि उसके घर पर पिछले दो महीने से राज मिस्त्री का काम चल रहा है। 15 जून की दोपहर को मिस्त्री और मजदूर खाना खाने अपने घर चले गए थे। वह पत्नी के साथ किसी काम से शाहाबाद चला गया। वह अच्छे से घर पर ताला लगा कर गए थे। इसी दौरान दोपहर तीन बजे के करीब मिस्त्री का फोन आया। देरी होने के कारण खुद ही उन्हें छुट्टी करने के लिए बोल दिया था। शाम के समय काम निपटाने के बाद लौटे तो देखा कि घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था। करीब आठ तोले सोना व 10 किलो चांदी के अलावा 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें