फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भडोग के जंगलों में चोरों ने काटे खैर के 8 पेड़, 2.09 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। थाना पंजोखरा क्षेत्र के अंतर्गत आते भडोग सेक्शन के जंगलों में अज्ञात चोरों द्वारा खैर के 8 हरे-भरे वृक्षों पर आरी चलाकर उन्हें चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर न केवल पेड़ काट ले गए, बल्कि उनकी बेशकीमती लकड़ी भी मौके से गायब कर दी। काटे गए वृक्षों की कुल सरकारी कीमत 2,09,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग की टीम (वन दरोगा प्रदीप कुमार व मौसम) 4 नवंबर की रात को खेडागन्नी सेक्शन में माइनिंग की मिल रही शिकायतों के काणर गश्त पर थी। इसी दौरान सतर्कता का फायदा उठाकर चोरों ने भडोग सेक्शन के जंगलों में सेंध लगा दी। अगले दिन 5 नवंबर को जब टीम भडोग इलाके में गश्त पर निकली, तो मौके पर 8 पेड़ों के ठूंठ (जड़मुंडी) मिले, जबकि इमारती लकड़ी गायब थी।
विज्ञापन

अवैध कटान की भनक लगते ही वन राजिक अधिकारी (नारायणगढ़) कर्मजीत सिंह तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ वन अपराध रिपोर्ट तैयार की और पुलिस को लिखित दरखास्त सौंपी।
विज्ञापन

-
काटे गए पेड़ों का ब्योरा व सरकारी मूल्यांकन
पेड़ 1 (गिर्द 83)-20,975 रुपये, पेड़ 2 (गिर्द) 97-41,975 रुपये, पेड़ 3 (गिर्द)-41,975 रुपये,
पेड़ 4 (गिर्द)-20,975 रुपये, पेड़ 5 (गिर्द 85)-20,975 रुपये, पेड़ 6 (गिर्द 81)-20,975 रुपये
पेड़ 7 (गिर्द 84)-20,975 व पेड़ 8 (गिर्द 79)-20,975 रुपये यानी कुल अनुमानित नुकसान 2,09,800 रुपये आंका गया है।
-
थाना पंजोखरा पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर चोरी की धारा 303(2), इंडियन फॉरेस्ट एक्ट 1927 की धारा 32 व 33 और पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट 1900 की धारा 4 व 5 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश शुरू कर दी गई है। अज्ञात चोरों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों और आसपास के रास्तों के सुराग खंगाले जा रहे हैं।
- श्याम लाल, जांच अधिकारी, एसआई, पंजोखरा थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें