फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरों ने मकान के ताले तोड़कर जेवर और सामान उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सिटी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। महिला अपने रिश्तेदार के घर गई थी। वापस लौटकर देखा तो सामान गायब था। पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी शम्मी देवी ने बताया कि 21 दिसंबर को वह अपने रिश्तेदार के घर सिटी में गई थी और वहीं रुक गई थी। अगले दिन सुबह 8 बजे मकान मालिक ने फोन करके बताया कि घर के दरवाजे खुले पड़े थे और बाहर सामान बिखरा पड़ा है। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि अलमारी में से दो सोने की अगूंठी, दो टॉप्स आदि जेवरात सहित एक प्रैस, एक टोस्टर, कम्बल, बैग आदि सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें