फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हनुमान मंदिर में चोरों ने चटकाए ताले गुल्लक नहीं टूटी तो उठाकर ले गए

विज्ञापन
अंबाला ​सिटी के हनुमान मंदिर में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी में बिखरा सामान: स्वयं - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सिटी की परशुराम कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के शनिवार रात को चोरों ने ताले चटका दिए। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद भीतर दाखिल हुए। पहले तो चोरों ने गुल्लक तोड़ने का प्रयास किया होगा, लेकिन तोड़ न पाने के कारण भारी भरकम गुल्लक ही उठाकर ले गए। जाते हुए मंदिर की अलमारी तोड़कर अन्य मंदिर की सामग्री लेकर भाग गए। मंदिर में सीसीटीवी न होने के कारण चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
मंदिर के सेवादार नरेश बंसल ने बताया कि जन्माष्टमी 15 अगस्त को मना ली थी। 16 अगस्त की रात को 10 बजे पुजारी अयोध्या प्रसाद ताला लगाकर चले गए थे। रविवार को सुबह आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। मंदिर का गुल्लक पिछले पांच माह से खुला नहीं था। गुल्लक में हजारों रुपये की राशि थी। इस राशि का इस्तेमाल जरूरतमंदों को सामान वितरित करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठी बार मंदिर के टूटे ताले, गली में पानी जमा होने के कारण नहीं आया चौकीदार : मंदिर के सेवादार नरेश बंसल ने बताया कि मंदिर में चोरी होने का सिलसिला तीन वर्ष से चल रहा है। छठी बार मंदिर के गुल्लक से हजारों रुपये की नकदी चोरी हो चुकी है। पहले जो मंदिर में सीसीटीवी लगाए गए थे वो भी चोरों ने पहले तोड़ दिए थे। अब मंदिर की सुरक्षा के लिए चौकीदार भी रखा हुआ है लेकिन बारिश के बाद गली में जलभराव होने के कारण 16 अगस्त की रात को वो भी मंदिर के बाहर नहीं आया। इसी का फायदा उठाकर चोर भागने में कामयाब हो गए। उन्होंने बताया कि गुल्लक काफी भरकम होने के कारण यह दो से तीन साथियों की संलिप्ता लग रही है।

अंबाला सिटी के हनुमान मंदिर में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी में बिखरा सामान: स्वयं- फोटो : अमर उजाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें