रौलों गांव में दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में हुए कैद: सोशल मीडिया
- फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया।
अंबाला। रौलों गांव में चार चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। सुनार की दुकान से हजारों रुपये के चांदी के आभूषण सहित करियाना दुकान से कोल्ड डि्रंक की पेटी ले गए। हालांकि एक अन्य करियाना और कपड़े की दुकान के ताले तोड़े थे लेकिन उसमें से कुछ चोरी नहीं हुआ।
यह पूरी वारदात एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महेश नगर थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबारी बब्याल निवासी शुभम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित दुकानदार बब्याल के सैनी मोहल्ला निवासी शुभम ने बताया कि उसने करीब छह माह पहले ही सुनार की दुकान खोली थी। रोजाना की तरह वह छह फरवरी की रात को ताले लगाकर गया था। सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा है। आकर देखा तो दुकान में करीब 70 हजार रुपये चांदी से बने आभूषण सहित तीन हजार रुपये की नकदी की अलमारी नहीं थी। दुकान के बाद खेतों में देखा तो टूटी हुई अलमारी थी और जेवर व नकदी गायब थी। इसी तरह चोर साथ वाली करियाने की दुकान का शटर तोड़कर खाने पीने का सामान चोरी हो गया। इसके अलावा करियाना और कपड़े की दुकान के भी ताले तोड़े थे। हालांकि कपड़े व करियाना की दुकान में कोई नुकसान नहीं हुआ।
वर्जन
दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
इंस्पेक्टर अजीत, थाना प्रभारी, महेश नगर
-