फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फड़ी और रेहड़ी लगाने वालाें का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य सड़कों और सोमवार को लगने वाली बाजार में पड़ताल करेगी टीम
विज्ञापन

- बाहरी लोगों का खंगाला जाएगा रिकॉर्ड, आधार और घर की डिटेल की जाएगी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी की सुरक्षा व व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नगर परिषद ने सख्ती बरतने का फैसला किया है। रेलवे रोड व अन्य प्रमुख जगहों में फड़ी और रेहड़ी लगाने वालों का सत्यापन होगा। यह कार्य पुलिस और प्रशासन के सहयोग से होगा। सुरक्षा के मद्देनजर नगर परिषद ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
नगर परिषद की टीम सोमवार को लगने वाले मंडे मार्केट और मुख्य सड़कों पर औचक निरीक्षण करेगी। इस दौरान विशेष रूप से उन लोगों की पहचान की जाएगी जो बाहरी राज्यों या अन्य जिलों से आकर यहां रेहड़ी-फड़ी लगा रहे हैं। परिषद के अधिकारियों के अनुसार, सत्यापन के दौरान वेंडर्स को अपना आधार कार्ड और स्थायी पते का पूरा ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण रोकना और सुरक्षा है मुद्दा
नगर परिषद का मानना है कि इस अभियान से न केवल सुरक्षा व व्यवस्था पुख्ता होगी बल्कि छावनी में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या से भी निजात मिलेगी। रेहड़ी-फड़ी वालों का डेटाबेस तैयार होने से संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। पिछले दिनों कैंट के उपमंडल कार्यालय में हुई हाउस की बैठक में इस एजेंडे पर भी चर्चा की गई थी। सभी वार्ड पार्षदों ने इस गंभीर मुद्दे पर चिंता जताई थी। इसके बाद फैसला किया गया था कि रेहड़ी व फड़ी वालों का सत्यापन किया जाएगा ताकि कहीं कोई घटना न होने पाए।
विज्ञापन


सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कई बार बाहरी लोग बिना किसी पहचान के भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेहड़ी लगाते हैं। अब बिना सत्यापन के किसी को भी सड़क किनारे फड़ी लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, अंबाला कैंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें