फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिवालयों में भोलेनाथ और नंदी महाराज का होगा अलौकिक शृंगार

विज्ञापन
अंबाला छावनी ​स्थित कैलाश मंदिर हाथीखाना में ​शिवपार्वती का अर्द्धनारिश्वर का स्वरूप। संवाद
विज्ञापन
- सावन के पहले सोमवार के लिए छावनी के मंदिरों में की गई तैयारी, उमड़ेगी भक्तों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सावन के पहले सोमवार के लिए छावनी के सभी शिवालय सजकर तैयार हैं। मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। जलाभिषेक के लिए भी भक्तों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। यह भीड़ सुबह पांच बजे से मंदिरों में पहुंचना शुरू हो जाएगी।
मंदिर कमेटियों ने भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। छावनी स्थित ऐतिहासिक कैलाश हाथीखाना मंदिर में विशेष तैयारियां हैं। यहां बाबा भोलेनाथ और नंदी महाराज का अलौकिक व आकर्षक शृंगार किया जाएगा। इस शृंगार में ड्राईफ्रूट, फल, मेवे, मिठाई, फ्रूटी और चॉकलेट का उपयोग होगा।
विज्ञापन

पंचदेव महादेव मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री सनातन धर्म मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।


रात को होगा भव्य शृंगार

हाथीखाना स्थित प्रसिद्ध कैलाश मंदिर में सावन के पहले सोमवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह के समय मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए खीर, फल और टिक्की का प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम पांच बजे से ललित पपीहा एंड पार्टी द्वारा भोले बाबा के मधुर भजनों का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद देर रात भगवान शिव का ड्राईफ्रूट, फल, मेवे, मिठाई, फ्रूटी और चॉकलेट से अलौकिक व आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन


श्री सनातन धर्म मंदिर में शिव महापुराण कथा

छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा मंदिर में आरती और भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी तरह से सुभाष पार्क के सामने पंचदेव महादेव मंदिर में सुबह से भक्त बाबा को जलाभिषेक कर मन्नत मांगेंगे। मंदिर कमेटी की ओर से परिसर में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें