फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गांधी मार्केट में लगने वाले जाम से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-साहा मार्ग पर चलने वाले वाहन अब नाइट फूड स्ट्रीट के साथ बन रही नई सड़क से सीधा सदर बाजार तक पहुंच पाएंगे। लगभग 94 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रही सड़क का आधा काम पूरा हो चुका है और जल्द ही अधूरे हिस्से को भी तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को भी काफी फायदा होगा और गांधी मार्केट की लगातार तंग हो रही सड़क पर लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
नगर परिषद ने गांधी मैदान के साथ निर्माणाधीन नाइट स्ट्रीट फूड के साथ नाले के साथ खाली जगह पर सड़क का निर्माण पूरा करवा दिया है जोकि अब इंदिरा पार्क से लेकर गांधी मार्केट की पुलिया तक पूरी तरह से तैयार है, हालांकि अभी इस सड़क के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। जबकि गांधी मार्केट से विजय रत्न चौक तक बनने वाली सड़क के हिस्से पर बजरी और रेत बिछा दिया गया है और यहां लगने वाले टाइल्स भी पहुंच गई हैं। आगामी दो चार दिन में इस हिस्से का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से अब अंबाला-साहा हाइवे से सदर बाजार जाने के लिए दो रास्ते हो जाएंगे और इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अतिक्रमण बनेगा मुसीबत
नाइट स्ट्रीट फूड से इंदिरा पार्क तक और इंदिरा पार्क से गांधी मार्केट की पुलिया तक सड़क लगभग 20 से 22 फुट तक चौड़ी है, लेकिन गांधी मार्केट की पुलिया के नजदीक एक फर्नीचर का शोरूम है और इस शोरूम का कुछ हिस्सा सड़क के बीच आ रहा है। इससे सड़क का दायरा तंग हो रहा है। वहीं दूसरी समस्या सड़क के अंतिम छोर यानि विजय रत्न चौक के नजदीक है, जहां पांच से छह रेहड़ियां खड़ी हो रही हैं, जिन्हें यहां से हटाना बेहद जरूरी है, अन्यथा नगर परिषद की इस लाखों रुपये की विकास योजना पर ग्रहण लग जाएगा और फिर वाहन चालक व आमजन इस सड़क का पूरी तरह से फायदा नहीं उठा पाएंगे। इसलिए सड़क निर्माण से पहले अतिक्रमण को हटाना बेहद जरूरी है।
अंबाला-साहा हाइवे से सदर बाजार जाने के लिए यह एक प्रमुख रास्ता साबित होगा। आधे से ज्यादा सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। कुछ हिस्से का निर्माण रह गया है जोकि जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस सड़क पर पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए पहले ही दुकानदार और रेहड़ी संचालकों को चेतावनी जारी की गई है, अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें