फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी के बस अड्डे पर नहीं रहेगी पानी किल्लत, लगा नया ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर पिछले कुछ समय से यात्रियों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। अब रोडवेज ने इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया है। बस स्टैंड पर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन की मदद से नया ट्यूबवेल लगाया गया है। इससे पहले लंबे समय से दो बोर के माध्यम से पेयजल की सप्लाई की जाती थी जोकि पर्याप्त नहीं थी। फिलहाल पुराने बोर को आपात स्थिति में प्रयोग के लिए छोड़ा गया है। गौरतलब है कि बस स्टैंड परिसर में रोजाना एक हजार बसें व करीब दस हजार यात्रियों का अवागमन होता है। इन यात्रियों को अब वाटर कूलर के माध्यम से हर समय शीतल पेय मिलेगा।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन के अधिकारी पुष्पेंद्र ने बताया कि यह ट्यूबवेल बस परिसर में पुरानी पुलिस चौकी के बाहर लगाया गया है। इस ट्यूबवेल की गहराई 600 से लेकर 650 फीट तक रखी गई है। इसकी चौड़ाई आठ इंच तक है।




बस अड्डा परिसर में ट्यूबवेल चालू कर पानी की सप्लाई चालू कर दी गई है। इससे पहले दो बोर थे, अब इन दो बोर को इमरजेंसी के लिए रख दिया है। वही परिसर में पानी भरपूर मात्रा में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अजित सिंह, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी बस अड्डा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें