फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में बनेगा नया फ्रेट टर्मिनल, व्यापारियों और उद्योगों को मिलेगी सुविधा : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि माल ढुलाई के लिए अंबाला में नया फ्रेट टर्मिनल (माल गोदाम) बनेगा।अंबाला की लोकेशन केंद्र में होने के कारण आसपास के राज्यों के व्यापारियों और उद्योगपतियों को देश के किसी भी कोने में उत्पाद भेजने या मंगवाने में बेहद आसानी होगी।
विज्ञापन

विज ने इस संबंध में वीरवार को अपने आवास पर उपायुक्त डाॅ. शालीन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और परियोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फ्रेट टर्मिनल के निर्माण से अंबाला के अलावा यमुनानगर, पटियाला, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर नया फ्रेट टर्मिनल बनाने की योजना है और अंबाला-सहारनपुर लाइन पर छावनी के पास ही यह टर्मिनल बनेगा।
टर्मिनल के लिए जमीन उपलब्धता को लेकर गृहमंत्री ने डीसी से चर्चा की। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआईडीसी) द्वारा टर्मिनल के लिए जमीन उपलब्धता को लेकर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल व विजेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

टर्मिनल से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
गृहमंत्री ने कहा कि फ्रेट टर्मिनल बनने से अंबाला में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारी अब तक सड़क के माध्यम से अपने उत्पादों व अन्य सामान को दूसरे राज्यों में भेजते थे, मगर फ्रेट टर्मिनल के जरिये सस्ती दरों में और तेजी से उत्पादन देश के कोने-कोने में भेजे जा सकेंगे।
मालगाड़ियों के लिए बन रहा रेल गलियारा
गौरतलब है कि मालगाड़ियों के जरिये तेजी से माल ढुलाई करने को लेकर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। मालगाड़ियों के लिए यह अलग से रेल लाइन बन रही है जोकि जल्द प्रारंभ होगी। अंबाला में इसी रेल लाइन पर फ्रेट टर्मिनल बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें