फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में रचनात्मक बदलाव के लिए होंगी प्रतियोगिताएं : कविता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर महिलाओं में रचनात्मक व सकारात्मक परिवर्तन के लिए एक अनूठी और प्रेरणादायक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। ये जानकारी कार्यक्रम अधिकारी कविता रानी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीसी डॉ शालीन के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिता की श्रेणियों में गायन प्रतियोगिता होगी। इसके तहत एक ऐसा गीत रिकॉर्ड करना होगा जो बालिकाओं के संरक्षण या बचाव और शिक्षित करने के महत्व पर जोर देता हो। उन्होंने बताया दूसरी रेडियो जिंगल प्रतियोगिता में एक आकर्षक और प्रभावी रेडियो जिंगल तैयार करना होगा जो हमारे सन्देश को घर-घर तक पहुंचाए गीत में अपनी मौलिकता को निखारें और एक ऐसा गीत बनाएं, जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का उत्सव मनाता हो। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की प्रस्तुति के लिए विषय बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, महिला अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार, छेड़-छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिलाओं का सशक्तिकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा व महिला शिक्षा रखे गए हैं। महिलाएं रैप लिखें और पेश करें एक जोशीला रैप, जो बालिकाओं को शिक्षा और सुरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के महत्व को उजागर करता हो। वीडियो की श्रेणी में अपनी रचनात्मकता को उड़ान दें और एक ऐसा वीडियो बनाएं जो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिल से दिल तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं की प्रस्तुति में सभी प्रविष्टियां मौलिक और हरियाणवी भाषा में होनी चाहिए। हर प्रविष्टि की अवधि एक मिनट होनी चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी कविता रानी ने बताया कि सभी प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति की हार्ड कापी 26 जुलाई को सांय 5 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अंबाला कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें