फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ताइक्वांडो में अंबाला के शौर्य ने स्वर्ण और खनक ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से शनिवार को अंबाला छावनी के मुकेश आनंद स्पोटर्स काम्प्लेक्स में 36वीं हरियाणा राज्य जूनियर तीन दिवसीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित कराई गई। इसमें क्योरूगी, पूमसे ताइक्वांडों प्रतियोगिता प्रमुख रही। मुख्य अतिथि तरुण बंसल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान पूमसे प्रतियोगिता में अंबाला के शौर्य ने स्वर्ण और खनक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इस दौरान महासचिव जसबीर सिंह गिल ने बताया कि इस ताइक्वांडों प्रतियोगिता में 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता रविवार तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। वहीं विशेष अतिथि के रूप में उद्योगपति गुरविंद्र सिंह चीमा मौजूद रहे।
-
पूमसे प्रतियोगिता का परिणाम
कैडेट एकल लड़कों में इशान आनंद रजत पदक, अंबाला के निकशित ने कांस्य पदक, फरीदाबाद के लक्ष्य कुमार ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा लड़कियों में ग्रुरूग्राम की भव्या ने स्वर्ण पदक, गुरुग्राम की मन्नत ने रजत, ग्रुरूग्राम की लक्षिता ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

कैडेट लड़कियाें में 144 सेंटीमीटर वर्ग में रोहतक से की दुर्गा ने स्वर्ण पदक, रेवाड़ी की निहल ने रजत और स्वर्ण, हिसार से सोनाक्षी, फरीदाबाद से यशिका सिंह, पानीपत से बेबी ने कांस्य पदक हासिए किए।
152 सेंटीमीटर वर्ग में रोहतक की निकेश ने स्वर्ण पदक, हिसार की नव्या कांस्य पदक, फरीदाबाद की दिर्शिका सिंघम ने कांस्य पदक जीता।
148 सेंटीमीटर वर्ग में फरीदाबाद की प्रियांशी राजपूत ने स्वर्ण पदक, अनिषा टांक रजत पदक, करनाल की गुरशिरत कौर, सिरसा की अंशिका चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें