फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसडी कॉलेज में 1470 सीटों पर होगा दाखिला

विज्ञापन
छावनी ​स्थित एसडी कॉलेज में आवेदन करते हुए अभ्यर्थी। कॉलेज
विज्ञापन
अंबाला। एसडी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज में 9 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। यह कॉलेज जिले के बड़े कॉलेजों में से एक है। कॉलेज में स्नातक के 15 कोर्स की 1470 सीट पर दाखिला होगा।
विज्ञापन

बहुविषयक स्नातक कार्यक्रम में बीए, बीएससी जीवन विज्ञान और बीएससी भौतिक विज्ञान जैसे पारंपरिक कोर्स सम्मिलित हैं। इसी तरह एकल प्रमुख पाठ्यक्रम में बीएससी सूचना प्रौद्योगिकी, बीए अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान एवं संस्कृत जैसे विषयों में ऑनर्स पाठ्यक्रम शामिल हैं।
कॉलेज में परंपरागत कोर्स के साथ ही बीबीए और बीसीए में ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। इस कोर्स में आवेदन भी सीट के मुकाबले ज्यादा पहुंच रहे हैं। इस कॉलेज में दूसरे काॅलेजों के मुकाबले भी ज्यादा कोर्स में दाखिला किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन कोर्स में किया जाएगा दाखिला
कोर्स सीट

बीएससी होम साइंस 30

बीबीए 60

बीएससी मेजर इन आईटी 40

बीएससी इन लाइफ साइंस 90

बीएससी फिजिकल साइंस 205

बीए 380

बीए विद मेजर इन अंग्रेजी 50

बीए विद मेजर इन राजनीति शास्त्र 50

बीए विद मेजर इन संस्कृत 50

बीकॉम 180

बीकॉम सेल्स प्रमोशन 45

बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन 45

बीकॉम ऑफिस मैनेजमेंट 40

बीकॉम प्रैक्टिस इंश्योरेंस 40

बैचलर ऑफ वोकेशनल इन सॉफ्टवेयर डवलपमेंट 50

वर्जन
कॉलेज में बीसीए, बीबीए, बीवॉक प्रोफेशनल कोर्स में ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। परंपरागत कोर्स में पिछले कुछ वर्षों से ट्रेंड भी बदला है। पिछले कुछ वर्षों में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में भी अभ्यर्थी कम रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. अलका शर्मा, प्राचार्या, एसडी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें