फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमत चेतना प्रचार के लिए होंगे समागम : बलजीत सिंह

Sun, 13 Jul 2025 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रचार कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल आजाद शनिवार को गुरुद्वारा संत बाबा प्रेम सिंह मुराले वाले पहुंचे। यहां उन्होंने सिख संगतों से गुरमत विचार साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रचार कमेटी की ओर से गुरमत चेतना फैलाने के लिए गुरमत समागम आयोजित किए जाएंगे। बराड़ा से हरियाणा कमेटी के सदस्य और एनआरआई विंग के चेयरमैन सरदार राजिंदर सिंह डुलियाना ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रचार कमेटी द्वारा क्षेत्र की सिख संगतों और बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवा सोसायटी दोसड़का के सहयोग से एक बड़े गुरमत समागम का आयोजन किया गया। आयोजन में गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। जत्थेदार दादूवाल के अलावा अंबाला से प्रचारक ज्ञानी शेर सिंह, पंजोखरा साहिब के ज्ञानी सिमरनजीत सिंह, हरियाणा कमेटी ने कथा पर चर्चा की। भाई गुरसेवक सिंह रंगीला हजूरी रागी जत्था ने विभिन्न कीर्तन किए और प्रसिद्ध ढाडी ज्ञानी सुखचैन सिंह शीतल के जत्थे ने संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।
कार्यक्रम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह रामसर कालका, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी के अध्यक्ष टीपी सिंह, सुदर्शन सिंह सहगल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें