फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तव में खुश रहने के लिए कोई शर्त नहीं होनी चाहिए : शैली बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी मुख्यातिथि रहे। अंबाला छावनी से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैली बहन ने मुश्किलों में मुस्कुराना विषय पर सभी को प्रवचन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें इस पावन पर्व को मानते हुए सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन सदा खुश रहना चाहिए। वास्तव में खुश रहने के लिए कोई शर्त नहीं होनी चाहिए। जब सर्वशक्तिमान परमात्मा सारी दुनिया की मुश्किलों को दूर करने वाला है, जब हम उसको अपने साथ रखते हैं तो हम कभी भी उदास नहीं हो सकते, क्योंकि दुनिया के सभी मुश्किल से मुश्किल कार्य हैं, वह परमपिता परमात्मा कर सकता है। रायपुररानी से आई ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी बीके किरण दीदी ने सुंदर गीतों के माध्यम से परमात्मा संदेश दिया और सबको शिवरात्रि का रहस्य समझाया।
मंच संचालन बीके राकेश मेहता ने किया। अंत में सेवा केंद्र संचालिका बीके हरदीप ने सभी का धन्यवाद किया और सभी को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर राकेश बिंदल, डाॅक्टर राजेंद्र, अशोक कालड़ा, डॉक्टर संतोष पसरिचा, शहजादपुर एसएचओ वीरेंद्र वालिया, अमित वालिया, महंत रघुनाथ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें