संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सिमरन विहार, पालम विहार डी और बैंक काॅलोनी में पानी की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आधी रात के समय पानी आता है तो कभी पानी नहीं आता, लोगों को जागकर पानी भरना पड़ रहा है, इसके अलावा लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल का ऑपरेटर समय पर पानी नहीं चलाता जिसके कारण उन्हें परेशानी होती है।
शशी ने बताते हैं बीडी फ्लोर मिल के पास सिमरन विहार में गोगामाड़ी है जहां पर वह भगत हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन से कालोनी में पानी की समस्या चल रही है पानी समय पर नहीं आ रहा है जिसके कारण उन्हें एडवांस में ही पानी भरकर रखना पड़ रहा है जिससे कि पानी से वह गुजारा कर सकें।
सिमरन विहार निवासी सुषमा ने बताया कि उनके यहां पर दो तीन दिन से पानी की समस्या चल रही है। पानी को लेकर कई बार टयूबवेल ऑपरेटर से भी कहा गया है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती।
आशाराम ने बताया कि पालम विहार डी काॅलोनी में भी पानी की समस्या है जिसके कारण लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है यहां पर टयूबवेल लगाया जा रहा है पता नहीं इसका काम कब पूरा होगा।
गणेश बताते हैं कि बैंक कालोनी में पिछले लंंबे समय से पानी की कमी चल रही है लोग बड़ी मुश्किल से गुजारा चला रहे हैं कोई रिश्तेदार के यहां से ला रहा है तो कोई पास की काॅलोनी से पानी ला रहा है।
पालम विहार डी में नया ट्यूबवेल लगाया जा रहा है जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा इसके बाद बैंक काॅलोनी, पालम विहार डी व अन्य कालोनी में पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
- जगदीप सिंह विर्क, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
शशी
शशी
शशी
शशी
शशी
शशी