फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विशेष ट्रेनों की घोषणा के बावजूद भीड़ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा कर दी है। बावजूद इसके दैनिक ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। बिहार और यूपी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

इससे कुछ ट्रेनों में वेटिंग टिकट पर भी विराम लगा दिया है। इन ट्रेनों में ट्रेन नंबर 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 18104 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस शामिल है।
विशेष ट्रेनों की सूची लगाने के निर्देश
इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने आरक्षण केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित रेल मार्गाें की ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को दें। इस बारे में आरक्षण सहित पूछताछ केंद्र पर भी विशेष ट्रेनों की सूची लगाने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ने विशेष ट्रेनों की समय सारिणी और संचालन की तारीख को विभागीय वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन

विशेष ट्रेनों की स्थिति : रेलवे ने कटरा से वाराणसी, चंडीगढ़ से वाराणसी और धनबाद से चंडीगढ़, नई दिल्ली से कटरा, वाराणसी से बठिंडा और चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा कर दी है। इसमें ट्रेन नंबर 04604 कटरा से 20 अप्रैल से छह जुलाई तक और वापसी में ट्रेन नंबर 04603 वाराणसी से 22 अप्रैल से 8 जुलाई तक चलेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04205 चंडीगढ़ से 20 अप्रैल से 6 जुलाई तक और वापसी में 04206 वाराणसी से 19 अप्रैल से पांच जुलाई तक, ट्रेन नंबर 03311 धनबाद से 15 अप्रैल से 27 जून तक और वापसी में 03312 चंडीगढ़ से 16 अप्रैल से 28 जून तक, 03313 धनबाद से 12 अप्रैल से 28 जून तक और 03314 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल 13 अप्रैल से 29 जून तक, 04081 नई दिल्ली-कटरा का संचालन 21 अप्रैल से 12 जुलाई तक, 04082 कटरा का संचालन 22 अप्रैल से 13 जुलाई तक, 04517 व 18 वाराणसी-बठिंडा-वाराणसी 22 अप्रैल से 12 जुलाई तक और ट्रेन नंबर 04209 और 10 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ विशेष का संचालन 21 अप्रैल से 9 जुलाई तक होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें