फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीकॉम और बीबीए में सीट के लिए मारामारी, विज्ञान व कला में खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होते ही सीटों के लिए मारामारी का दौर शुरू हो गया है। इस बार बीकॉम और बीबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बीएससी और पारंपरिक कला बीए संकाय में इस वर्ष सीटें खाली रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दाखिला समिति से जारी आंकड़ों के के मुताबिक, इस सत्र में कॉमर्स और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स छात्रों की पहली पसंद बने हुए हैं। बीबीए (एडेड) के तहत इस कोर्स में महज 60 सीटों के मुकाबले रिकॉर्ड 86 आवेदन आए हैं। यानी हर सीट के लिए कड़ा मुकाबला है। बीकॉम (एडेड) के तहत यहां भी 80 सीटों के लिए 123 छात्र कतार में हैं। बीसीए (सेल्फ-फाइनेंस) में कंप्यूटर एप्लीकेशन की मांग भी जोर पकड़ रही है। यहां 120 सीटों के लिए 148 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही नए जमाने के कोर्स बीसीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की 60 सीटों पर 70 छात्रों ने दावेदारी पेश की है।

-

बीएससी और बीए में सीटें भरना चुनौती

एक तरफ जहां प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए मारामारी है, वहीं पारंपरिक और विज्ञान पाठ्यक्रमों को लेकर छात्रों का रुझान कुछ कम नजर आ रहा है। बीएससी फिजिकल साइंसेज के तहत कॉलेज प्रशासन के लिए इस कोर्स की सीटें भरना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। यहां उपलब्ध 80 सीटों के मुकाबले सिर्फ 27 आवेदन ही आए हैं। इसी प्रकार बीएससी लाइफ साइंसेज के तहत कोर्स में भी 30 सीटों पर केवल 26 आवेदन ही मिल सके हैं। बैचलर ऑफ आर्ट्स बीए की कला संकाय में सबसे ज्यादा 240 सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन इसके मुकाबले अब तक सिर्फ 152 आवेदन ही आए हैं। इससे स्पष्ट है कि यहां भी काफी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन


-

कॉलेज में सीटों की स्थिति

पाठ्यक्रम - सीटें - प्राप्त आवेदन

बीबीए एडेड - 60 - 86

बीकॉम एडेड - 80 - 123

बीसीए सेल्फ फाइनेंस - 120 - 148

बीए (इंग्लिश मेजर) एडेड - 30 - 28

बीएससी (फिजिकल साइंस) एडेड - 80 - 27

-
वर्जन

जल्द पहली मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। जिन कोर्सेज में सीटें खाली बची हैं, उनके लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग में मौका दिया जा सकता है।

- रोहित दत्त, प्राचार्य जीएमएन कॉलेज, अंबाला छावनी

सिधारी थाना क्षेत्र के तमौली गांव में करंट लगने से हुई महिला की मौत के बाद जुटी भीड़ को समझाती - फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें