फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला रिंग रोड के लिए सरकार से 70 करोड़ रुपये और मिले, समय से मिलेगा मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला रिंग रोड के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से मिलने वाले फंड में तेजी आती दिख रही है। पहले गृहमंत्री अनिल विज रिंग रोड के लिए 100 करोड़ रुपये जारी करा के लाए थे। अब समय पर हुए फॉलोअप के कारण 70 करोड़ रुपये और सरकार ने जारी किए हैं। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने किसानों को मुआवजा देने के कार्य में तेजी दिखाई है।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा सरकार की तरफ से करीब 173 करोड़ रुपये और आने बाकी हैं। यह धनराशि भी जल्द मिल जाएगी। इस परियोजना को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। यही सरकार की भी मंशा है। गौरतलब है कि करीब 686 करोड़ रुपये से अंबाला रिंग रोड के निर्माण को जमीन अधिग्रहण का भुगतान किया जाना है। इसमें से आधा खर्च हरियाणा सरकार यानी 343 करोड़ रुपये तो आधा 343 करोड़ रुपये केंद्र सरकार वहन कर रही है। जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से अपनी पूरी धनराशि पहले ही भेज दी गई थी।

दो फेज में 1100 करोड़ की परियोजना

अंबाला के छह लेन के 40 किलोमीटर के रिंग रोड की पूरी लागत 1100 करोड़ रुपये की है। इसमें से भूमि अधिग्रहण पर करीब 686 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इस रिंग रोड को दाे फेज में बनाया जाना है। इसमें पहला फेज 18 किलोमीटर है। इस पर काम कुछ समय से चल रहा है। वहीं, 22 किलोमीटर के दूसरे फेज पर काम 11 अक्तूबर को ही काम शुरू कर दिया गया था। 40 किलोमीटर लंबी रिंग रोड अंबाला में बाईपास की तरह काम करेगा। वाहन चालक शहर में दाखिल हुए बिना ही रिंग रोड के जरिये बाहर निकल पाएंगे और इससे शहर में वाहनों का दबाव भी कम होगा। यह रिंग रोड छह प्रमुख हाईवे को आपस में जोड़ने का भी काम करेगा। जगाधरी से आने वाले वाहन शहर में आए बिना चंडीगढ़ रोड पर और लुधियाना जाने के लिए जीटी रोड पर निकल जाएंगे। इसी तरह हिसार जाना है तो रिंग रोड से वह सीधे हिसार रोड पर जा सकते हैं। अभी रिंग रोड फोरलेन बनेगी, मगर जमीन सिक्स लेन के बराबर ली है, जिससे कि यदि भविष्य में रोड का विस्तार करना है तो दिक्कत न आए।
विज्ञापन




अंबाला रिंग रोड परियोजना के खास बिंदु

रिंग रोड पर दो बड़े पुलों का भी निर्माण होगा जो टांगरी नदी पर बनेंगे। इसके साथ ही दो छोटे पुल रिंग रोड पर बनाए जाएंगे। रोड पर दो रेलवे ओवरब्रिज और तीन फ्लाईओवर बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इस परियोजना में कुल 30 गांव की 655 एकड़ जमीन रोड निर्माण के लिए अधिगृहीत की जा चुकी है। इसमें तीन गांव पंजाब के शामिल हैं। खास बात है अंबाला रिंग रोड को छह हाईवे को आपस में लिंक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें