फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस अड्डे पर नहीं है सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

विज्ञापन
संस्थान प्रबंधक के कार्यालय में रखा सीसीटीवी कैमरों का बॉक्स। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों चरमराई हुई है। दो होमगार्ड के जवान के भरोसे बस अड्डे की सुरक्षा की जा रही है। इसके अलावा 14 सीसीटीवी कैमरों से बस अड्डे की निगरानी की जा रही है, जबकि सुरक्षा के हिसाब से बस अड्डे पर कुल 26 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव था, ताकि कोने-कोने पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

लेकिन अभी तक मात्र 14 कैमरे ही लग पाए हैं। इनमें से अंधेरे कोनों और भीड़ भाड़ वाले हिस्सों में कैमरों की कमी का फायदा जेब कतरों को मिल रहा है। सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण यात्री खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। रात के समय बस अड्डे के सुनसान हिस्सों में जाने से लोग कतराते हैं।दिन और रात में एक-एक ही होमगार्ड : एक साल पहले तक बस अड्डे की सुरक्षा के लिए चार होमगार्ड तैनात किए गए थे। जिसमें दो जवान दिन में और दो जवान रात में अपनी ड्यूटी निभाते थे। लेकिन वर्तमान में यह संख्या घटाकर मात्र दो कर दी गई है। अब पूरे परिसर की जिम्मेदारी केवल दो होमगार्ड के जवानों के कंधों पर है एक जवान दिन में तो दूसरा जवान रात में डयूटी करते हैं। एक जवान के कारण शरारती तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना नामुमकिन साबित हो रहा है।

संस्थान प्रबंधक के कार्यालय में रखा सीसीटीवी कैमरों का बॉक्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें