नारायणगढ़। नारायणगढ़ में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और समाधान को लेकर कोई सुन नहीं रहा है। आम लोगों के साथ तो ऐसा है, मगर अब माननीयों को भी फरियाद लेकर भटकना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला वीरवार को देखने को मिला।
जब विधायक शैली चौधरी ने एसडीएम को शहर की समस्याओं से अवग कराया और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाने का टेंडर खत्म हुए एक माह से भी अधिक का समय बीत चुका है।
लेकिन अभी तक नया टेंडर नहीं हुआ है। इसके चलते शहर के चारों तरफ तथा भीतर कूड़ा-करकट के ढेर लग गए हैं।
इससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। ज्ञापन में कहा कि हुड्डा सेक्टर 4 की टूटी हुई गलियों व सड़कों तथा नालियों का दोबारा निर्माण कराया जाए।े