फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बार एसोसिएशन के चुनावों की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन अंबाला। आर्काइव
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। बार एसोसिएशन की ओर से 1199 अधिवक्ताओं की सूची बार काउंसिल को भेज दी गई हैं। जांच के बाद पक्की सूची आगामी सात फरवरी को चस्पा दी जाएगी। आने वाली 28 फरवरी को बार एसोसिएशन के चुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने खुले तौर पर चुनाव में भाग लेने की घोषणा नहीं की है लेकिन भीतरी साठ गांठ शुरू हो चुकी है। प्रत्याशी अपने पक्ष के अधिवक्ताओं को जुटाने में लग गए हैं।
विज्ञापन

बीते 54 वर्षों में जिला बार एसोसिएशन में एक भी महिला अधिवक्ता प्रधान पद के लिए चुनी नहीं गई है जबकि आए दिन एसोसिएशन में महिला अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में देखे तो एसोसिएशन में 200 महिला अधिवक्ता हैं। इतना ही नहीं महिला अधिवक्ता सिर्फ कार्यकारी सदस्य या फिर सचिव पद तक ही सीमित रह जाती हैं। खुलकर कभी प्रधान के पद के लिए चुनाव में नहीं आती।
बार एसोसिएशन के सचिव विपिनजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल हमारी से चुनावों की तैयारियां जारी है। 28 फरवरी को चुनाव होंगे। इससे पहले ही सात फरवरी को फाइनल मतदाताओं की सूची तय हो जाएगी। वैसे तो हर बार जितनी सूची भेजी जाती है ज्यादातर कटौती नहीं होती।
विज्ञापन

ये मुद्दे रहेंगे अहम
अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन एक अहम भूमिका निभाती है। बीते कई वर्षों में चुनावों में अधिवक्ताओं के लिए बनाए जाने वाले चैंबर्स और घरों की मांग अटकी हुई है। इसके साथ ही कोर्ट परिसर में पार्किंग की सुविधा को लेकर भी अक्सर ही चर्चा चलती रहती है। इसके अलावा भी कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनमें नए अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड की सुविधा, अधिवक्ताओं के लिए लाइफ इंश्योंरेस और कैश लैस मेडिकल सुविधाएं जैसी कई मांगे चुनावी मुद्दा बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें