फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले में बढ़ी चोरी की घटनाएं एक दिन में पांच मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों से इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पहले चोरी के मामले में अंबाला छावनी के एन्क्लेव निवासी राजिंदर सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को रात 8 बजे से 9 बजे के बीच दो बाइक सवार व्यक्ति ऑफिसर्स फ्लैट्स में घुस गए और एक फ्लैट से पानी के नल चोरी कर लिए।
विज्ञापन

लेकिन आवाज लगाने पर वो बाइक व बैग को मौके पर छोड़कर भाग गए। इसी प्रकार दूसरे मामले में गांधी नगर निवासी नानक चंद ने बताया कि उनका एक मकान बैंक कॉलोनी में है और यहां बिजली का काम चल रहा है। आठ अक्तूबर को शाम 7:30 बजे वो मकान को ताला मारकर घर आ गए थे। अगले दिन जब सुबह 11 बजे मकान पर गए तो देखा कि बिजली की तारें चोरी हो गई थीं। तीसरे मामले में डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर बी निवासी राजेश बाम्बरी ने बताया कि 12 अक्तूबर को दोपहर 2:40 बजे दो व्यक्ति अलमारी ठीक करने के बहाने उनके घर में घुस आए और अलमारी के लॉकर में रखे एक जोड़ी सोने के कंगन, एक सोने का हार, एक जोड़ी कानों के झुमके व एक सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। चौथे मामले में अमेठी निवासी बलराम ने बताया कि वो परिवार सहित फडौली गांव में रहता है। 13 अक्तूबर को दोपहर लगभग दो बजे वो पत्नी सहित केसरी गांव गया था। करीब 1 घंटे बाद जब वो वापिस आए तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति अलमारी में रखे दस हजार रुपये चोरी करके ले गया है। पांचवें मामले में सुंदर नगर निवासी दर्शनी देवी ने बताया कि वो आंगनबाड़ी केंद्र मोहड़ा में काम करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें