फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिठाई की दुकान में चोरी, बाइक छोड़ भागे चोर

Fri, 16 Jan 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। पुलिस थाने के समीप स्थित एक मिठाई की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब दुकानदार भंडारे के आयोजन में व्यस्त था। वार्ड नंबर 5 निवासी मनीष सैणी ने बताया कि पिलखनी वाला कुआं के पास उनकी साई स्वीट शॉप से दुकान है। गुरुवार को दुकान पर भंडारा चल रहा था। सेवा कार्य में व्यस्तता का फायदा उठाकर चोरों ने गल्ले से 12 हजार रुपये नकद और खाने-पीने का सामान साफ कर दिया, हालांकि भागते समय चोर अपनी मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें