फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अखबार एजेंसी के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और चांदी के सिक्के ले गए चोर

विज्ञापन
एजेंसी पर गल्ला खुला हुआ पड़ा मिला। पीड़ित
विज्ञापन
अंबाला। सदर बाजार क्षेत्र स्थित नगर परिषद कार्यालय के पास एक अखबार और विज्ञापन एजेंसी के कार्यालय से चोर ताले तोड़कर गल्ले में रखी नकदी और चांदी के सिक्के चुराकर ले गए। पीड़ित एजेंसी संचालक ने इस संबंध में थाना सदर में लिखित शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाबी मोहल्ला अंबाला छावनी निवासी रवि पाहुजा सदर बाजार में अखबार और विज्ञापन एजेंसी चलाते हैं। रवि पाहुजा ने बताया कि वे रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब सात बजे जब नगर परिषद के पास स्थित अपने कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। टेबल की दराजें भी खुली हुई थीं।
घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा खोला गया तो अंदर से पिछले दिन की अखबारों की बिक्री के करीब 5,000 रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा, पूजा के लिए रखे गए 10-10 ग्राम के पांच चांदी के सिक्के भी चोरी हो गए हैं। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े फोटो और वीडियो भी बनाए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें