फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

विज्ञापन
theft - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। सदर थाना क्षेत्र स्थित टिम्बर मार्केट में शनिवार अलसुबह चोरों ने शातिराना अंदाज में हाईवेयर की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी करीब एक लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सुबह करीब दस बजे दुकान मालिक पंकज शर्मा पहुंचे तो दुकान के साथ गेट के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। हालांकि चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए, लेकिन फंसने के डर से चोर जाते समय उसे भी तोड़ ले गए। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सुबह 4 से 6 बजे के बीच चार से पांच चोर पहले रेकी करते हैं और फिर उनमें से एक चोर कबाड़ी की वेशभूषा के अंदर हाथों में कबाड़ चुगने वाला बड़ा कट्टा पकड़े हुए था। शटर की जगह चोरों ने साथ लगे गेट का ताला तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। कंप्यूटर, जनरेटर का सामान आदि उठाने के बाद वह आराम से उसकी कबाड़ चुगने वाले कट्टे में सामान डालकर फरार हो गए। दुकान मालिक पंकज शर्मा ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख है। पुलिस का कहना था कि फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें