फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने लगाई तीन दुकानदारों को 4 लाख 92 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। दोसड़का व मुलाना के तीन दुकानदारों फर्जी चेक देकर एक ठग ने करीब 4 लाख 92 लाख रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन

शातिर ठग ने तीनों दुकानदारों से लाखों रुपये का सामान लेने के बाद सामान की पेमेंट चेक से की। जोकि कुछ दिनों बाद हस्ताक्षर मेल न होने के बाद रद्द हो गया। जिससे दुकानदारों को अपने साथ हुई ठगी का पता चला । पीड़ित दुकानदारों ने मुलाना पुलिस को शिकायत देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
ठगी का शिकार हुए दोसड़का में अग्रवाल ट्रेडर के मालिक मुकेश ने अपने साथ हुई ठगी का हवाला देते पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उस की दोसड़का में सरीए व सीमेंट की दुकान है। आठ अगस्त को उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया उसने उसे बताया की वह नंदुवाली गांव का रहने वाला है और गांव में ही उस की कोठी निर्माणाधीन है। जिसके लिए उसे काफी मात्रा में सीमेंट व सरिए की आवश्यकता है। उसी समय उसने उससे 6 बैग सीमेंट व 40 क्विंटल सरिया गाड़ी में लोड करा कर उन्हें चेक से पेमेंट करने की बात कही। जिस पर मैंने उस पर विश्वास करते हुए उसे चेक भरने को कहा तो उसने चेक में 2 लाख 86 हजार 270 रुपये की राशि भरते हुए दस दिन बाद चेक लगाने को कहा। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उससे चेक ले लिया और उसके द्वारा खरीद माल उसके बताए पते पर भिजवा दिया । लेकिन उस के जाने के बाद अगले दिन जब उसे कुछ शक हुआ तो उसने भेजे गए माल के पते पर पहुंच जांच की तो पाया कि वहां सामान उतरा जरूर था। लेकिन एक घंटे बाद ही यहां से दोबारा लोड हो चला गया है। उस के बाद उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने तुरंत सुरेश कुमार को काफी फोन किये लेकिन उसने एक बार फोन उठाते हुए कहा कि आप चेक लगा लो रकम आप को मिल जाएगी। जिस के बाद शिकायतकर्ता ने 17 अगस्त को दोसड़का के पीएनबी की शाखा में चेक लगाया। तो तीन दिन बाद उसे पता चला कि वह चेक गलत साइन होने के कारण रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में दिए गए पते पर पहुंचा तो पता चला दो अन्य से हुई इसी तरह ठगी:-
इसके बाद जब उसने बैंक जाकर जानकारी जुटाई तो चेकबुक वाले व्यक्ति का पता तानका माजरा अंबाला निकला। उस पते पर गया तो गांव में पता लगा कि वह व्यक्ति तो ठग है । जिसके बाद में उसे दो अन्य दुकानदारों से हुई ठगी का पता चला। सुरेश कुमार ने अग्रवाल टायर दोसड़का में राजीव कुमार से एक लाख 26 हजार के टायर के बदले चेक दे ठगी की है वही उक्त व्यक्ति ने मुलाना में मोविल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक कमल से एक लाख तीन हजार रुपये का सरिया लेते हुए 23 हजार की रकम नगद दी और अस्सी हजार का चेक दे दिया । चेक लगाने के बाद खाते में पैसे न होने का मैसेज आया। ठगी का शिकार हुए तीन फर्म मालिको ने सुरेश कुमार पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दुकानदारों की शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है ।
जांच अधिकारी प्रमोद कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें