फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुनीम से नकदी छीनकर भागा युवक

Tue, 26 Aug 2025 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा के मुख्य बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक आढ़ती के मुनीम से दो लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुलाना अनाज मंडी में मिलाप ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त की दुकान करने वाले बनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मुनीम जयचंद सोमवार को बराड़ा रेलवे स्टेशन के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालने गया था। करीब साढे 12 बजे जयचंद दो लाख रुपये निकालकर बैंक से बाहर आया था व बाहर खड़ी बाइक के थैले में रख दिए। जैसे ही वह बाइक स्टार्ट करने लगा तो इतने में एक युवक थैला भाग गया। जयचंद ने युवक का पीछा कर उसे पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग गया। जानकारी मिलते ही बनेश कुमार ने तुरंत बराड़ा पुलिस को सूचित किया। बराड़ा थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें