फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पांव धोते समय युवक का फिसला पांव, नहर में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुई हेड में हाथ पैर धोते समय 19 वर्षीय साहिल का पांव फिसल गया। जिस कारण वह नहर में जा गिरा और तैराकी न आने के कारण वह नहर के बहाव के साथ बह गया। जानकारी के अनुसार मोहड़ा निवासी साहिल अपने दो दोस्तों मोहित और जितेंद्र के साथ जनसुई हेड के नजदीक पहुंचा था। बताया जा रहा है कि मोहित ने किसी व्यक्ति से रुपये लेने थे। लेकिन व्यक्ति ने युवकों को कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। इतने में तीनों युवक गर्मी के चलते जनसुई हेड नहर के नजदीक छांव में खड़े हो गए। इस दौरान जितेंद्र शौच करने के लिए चला गया।
विज्ञापन

वहीं साहिल हाथ पैर धोने के लिए जैसे ही नहर के नजदीक बनी सीढ़ियों के पास पहुंचा तो उसका पैर फिसल गया। मोहित ने देखा तो उसने शोर मचा दिया। उस समय नहर में करीब 10-15 युवक नहा रहे थे। लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। मोहित ने पुलिस को फोन इसकी जानकारी दी। 10 मिनट बाद ही जनसुई हेड पहुंचे गोताखोरों ने करीब 2 किलोमीटर तक युवक की तलाश की, लेकिन युवक नहीं मिला। एसएचओ नग्गल थाना धर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक नहर में डूब गया है जिसके बाद गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश की गई। लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। अब रविवार को दोबारा से युवक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें