अंबाला सिटी। ग्राहक के घर खाने की डिलीवरी कर वापस ग्लेक्सी माल लौट रहे युवक को चक्कर आ गए। इसके बाद जब वह उठा तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी।
जसप्रीत सिंह गांव चमारु थाना घन्नौर, जिला पटियाला पंजाब निवासी जसप्रीत ने बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय है। इसके लिए वह अपनी बाइक से रोजाना अंबाला शहर आता है। 11 अगस्त को वह बाइक पर आया था व दोपहर करीब सवा 3 बजे डिलीवरी देकर वापस ग्लेक्सी माल सेक्टर-7 की तरफ जा रहा था। पोलीटेक्निक चौक के नजदीक मोटरसाइकिल चलाते हुए चक्कर आ गए और वह गिर गया। वहां खड़े राहगीरों व थ्री व्हीलर चालकों ने उसे साइड में लिटाया जब होश आया तो मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।