फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मदद के बहाने युवक बाइक लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मंजी साहिब गुरुद्वारा के निकट गिरकर चोटिल हुए हिमाचल प्रदेश के बद्दी निवासी मलखान की मदद करने के बहाने एक युवक बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। शातिर ने पहले तो मलखान को उनकी मंजिल पर छोड़ने की बात कही जैसे ही वह बातों में लगा तो उसकी नई बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। हिमाचल प्रदेश के बद्दी निवासी मलखान ने बताया कि वह ड्राइवर है। 14 अक्तूबर को वह अपनी बिना नंबर की नई बाइक पर सवार होकर अंबाला सिटी घांस मंडी में काम से आया था। जैसे ही वह गुरुद्वारा मंजी साहिब के थोड़ा आगे पहुंचा तो अचानक वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। पेट में चोट लगने पर एक युवक मदद करने के बहाने आया। बोला कि वह बाइक पर आपको आपकी जगह छोड़ दूंगा। वह युवक के पीछे बैठकर क्विक ट्रांसपोर्ट पर मिलने के लिए आया तो युवक बाहर खड़ा हो गया। बात करने के लिए भीतर गया तो युवक बाइक लेकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें