फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में युवक तालाब में डूबा, सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। प्रेमनगर में एक युवक नशे की हालत में तालाब में गिर गया। जिसे पास ही खेल रहे बच्चों ने देखा व लोगों को एकत्रित किया। इसके बाद लोगों ने उसे भारी जद्दोजहद के बाद तालाब से निकाला। क्षेत्रवासी रवि, बिरजू, सोनू, अरुण, हेमराज ने बताया कि बच्चों की सूझबूझ के चलते युवक की जान बच पाई। बच्चों ने उसे देखते ही हमें सूचना दी। नशे की हालत में होने के कारण उसे रस्सी की मदद से बड़ी जद्दोजहद से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक कालाआम्ब के पास का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें