संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन के कारण शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इस कारण दृश्यता बहुत कम हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर ट्रेनों और बसों पर देखने को मिला। जयनगर से अमृतसर के बीच संचालित विशेष ट्रेन सात घंटे की देरी से कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह आठ अन्य ट्रेनों का संचालन भी लेट रहा। इसी प्रकार अंबाला डिपो से पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य लंबे मार्ग की बसों का संचालन प्रभावित हुआ। इससे यात्रियों को बसों के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
मध्यरात्रि के बाद से वातावरण में नमी और ठंड बढ़ने के कारण धीरे-धीरे कोहरा छाने लगा था। सुबह होते-होते स्थिति यह हो गई कि सड़कों पर कम दिखाई देने लगा। हाईवे पर चलने वाले वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी गति से गुजरते नजर आए। हालांकि, सुबह 9 बजे के बाद जब सूरज की किरणों ने दस्तक दी।
ट्रेनें रहीं लेट : ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन 7 घंटे, 20807 विशाखपट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 4 घंटे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ 2.30 घंटे, 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड 1 घंटा 30 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट 1 घंटा, 14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस, 12903 बांद्रा-अमृतसर गोल्डन टेंपल, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 30 मिनट, 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर 20 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।