फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आठ तक मौसम ठंडा रहने की संभावना, बीच-बीच में धूप सताएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बुधवार सुबह से शाम तक मौसम सुहावना रहा। सुबह से ही ठंडी हवा चलती रही। दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान में पिछले 24 घंटे में 2.6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 10.6 डिग्री नीचे चल रहा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। यह तापमान 1.4 गिरा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। दिन में पंखे भी बंद रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार चार मई को बारिश की संभावना नहीं है। पांच मई को गरज के साथ हल्की बारिश आ सकती है। छह मई को मौसम साफ रहने के बाद सात को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसी तरह दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा, पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में सात मई तक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
जिले की बात करें तो मंडियों में अभी तक 21 लाख 73 हजार क्विवंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा 18 लाख 65 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। किसानों को अभी तक 376 करोड़ का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें