फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: घर से खेत जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। घर से खेत में जा रहे बाइक सवार युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर देवचंद ने बताया कि नारायणगढ़ के काठी माजरा निवासी सुशील कुमार मंगलवार की देर शाम घर से माजरी स्थित खेत में जा रहा था। वह बाइक लेकर आधे रास्ते में पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सुशील को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और घायल की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें