फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम घुली ठंडक, जलमग्न हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शाम होते ही आसमान में छाए बादल और हुई झमाझम बारिश से जहां मौसम में ठंडक घुल गई, वहीं जगह जगह जमा हुआ पानी आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस दौरान अंबाला शहर के साथ ही छावनी में भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे निपटने के लिए कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

बारिश होते ही मंडी में किसानों की धड़कने तेज हो गई, जो आनन-फानन में धान पर तिरपाल ढकने के कार्य में जुट गए। जैसे तैसे करते उन्होंने फसल ढकने का प्रयास किया, लेेकिन वह पूरी तरह से सफल नहीं हो सके और उन्हें खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले करीब 5 दिनों तक लगातार बारिश जारी रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
बॉक्स
छावनी और शहर के यह क्षेत्र हुए जलमग्न
छावनी के सुभाष पार्क के सामने, बब्याल, महेशनगर, बीडी फ्लोर मील के पीछे, कालीबाड़ी मंदिर के पास, सेवा समिति स्कूल रोड, रेलवे पुल और शहर में जगाधरी गेट, छोटा बाजार, मेहरां वाला चौक, पुली, नदी मौहल्ला, मानव चौक, बलदेव नगर व अन्य जगहों पर पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें