फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के तीन आरोपी काबू, 7 बाइक बरामद..

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर सात बाइक बरामद की हैं। तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए दुर्गानगर निवासी गौतम पाल ने पूछताछ के दौरान अपने दो अन्य साथियों और सात बाइक के बारे में बताया। आरोपी ने बताया कि उसने सभी बाइकें अपने साथियों के साथ अंबाला के विभिन्न स्थानों से चोरी की हैं
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बाइक चोरी के मामले में 17 सितंबर को थाना बलदेव नगर में 24 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम पाल निवासी दुर्गानगर अंबाला शहर को गिरफ्तार किया था। 18 सितंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देने में दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं। इसके बाद सीआईए-1 की टीम ने 20 सितंबर को आरोपी बलकार सिंह उर्फ गोलू निवासी नजदीक सत्संग भवन गेट नंबर 4 जलबेड़ा रोड़ अंबाला शहर व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी ईस्ट दुर्गा नगर अंबाला शहर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी गौतम पाल निवासी दुर्गानगर अंबाला शहर के खिलाफ थाना अंबाला शहर, बलदेव नगर, अंबाला छावनी, अंबाला सदर में 14 मामले चोरी, एक मामला स्नैचिंग व एक मामला दर्ज है। आरोपी बलकार सिंह के खिलाफ चार मामले चोरी के थाना अंबाला शहर व सदर में दर्ज है।
---
इस शिकायत पर हुई थी कार्रवाई
शिकायतकर्ता संदीप शर्मा निवासी सरस्वती नगर सिघांवाला अंबाला शहर ने 24 अगस्त 2022 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 18 अगस्त 2022 को मनाली हाऊस अंबाला शहर से किसी अज्ञात आरोपी ने उसकी स्पलेंडर बाइक चोरी कर ली। इस शिकायत के बाद पुलिस ने थाना बलदेव नगर में आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया और इस मामले की की जांच सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें