फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, दिन में बढ़ी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह हवा चलने के साथ ही जिले में अंबाला शहर में जलबेड़ा रोड, माजरी गांव, लखनौर साहिब के साथ लगते क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह 9 बजे के बाद धूप निकलनी शुरू हो गई और शाम तक धूप रहने से गर्मी रही।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम ठंडा होने से तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को तेज हवा चलने के साथ ही बारिश होने के आसार हैं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 3 जून तक कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। जिससे मौसम करवट ले सकता है। इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जिससे जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें