फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मारकंडा नदी का जलस्तर घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मारकंडा नदी का जलस्तर कम हो रहा है। रविवार को शाम करीब 6 बजे 28500 क्यूसेक के जलस्तर पर बह रही थी। इसका जलस्तर सोमवार शाम 5 बजे करीब 21 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अभी नदी का जलस्तर करीब 24 घंटे में केवल 0.9 फीट ही घट पाया है। बेगना नदी का मारकंडा नदी के जलस्तर कम होने के बाद इसमें मिलना है। इसी कारण मारकंडा नदी का जलस्तर घटने में अधिक समय ले रहा है।
सोहाना हेमा माजरा रोड पर सोहाना गांव के कई एकड़ में लगी फसलों पानी भरा है। इनमें से अधिकतम में धान की रोपाई की जा चुकी है। खेतों में पानी कई फीट तक जमा है। इससे फसल खराब होने की संभावना बढ़ गई है। सढ़ौरा से नकटी नदी का पानी भी कई गांव शेरपुर, सुलखनी, सैहला, सरदेहड़ी व धनोरा की फसलें जलमग्न कर रहा है। धनोरा में प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। नदी का पानी रास्ते खेतों से तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। इससे धान की पौध को नुकसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें