फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नहर में नहीं बढ़ा जलस्तर, पानी के लिए चलाई दो मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नहर में बुधवार को जलस्तर रहा। बुधवार को भी पंजाब की ओर नरवाना ब्रांच में करीब 1200 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया। इसका असर शहर में पीने के पानी पर पड़ रहा है। वहीं, इस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग की दो मोटर चल गई हैं।
विज्ञापन

इससे टैंक में भी पानी जमा होने लगा है। नहर पर एक जगह पैच बन गया था। इस पैच को कर्मचारियों ने मिट्टी और थैले लगाकर ठीक किया। जन स्वास्थ्य विभाग एसडीई जतिंद्र सिंह ने बताया कि इस्माइलपुर हेड पर दो पंप चला दिए गए हैं। लगातार यह पंप चल रहे हैं। जिससे शहर के लिए विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट में सीधा पानी आ रहा है और टैंक में भी पानी एकत्रित किया जा रहा है। टैंक भी भरना शुरू हो गया है। इससे पानी की समस्या नहीं होगी।
शहर में बुधवार को भी कई जगहों पर पीने के पानी की समस्या आई। सुबह तो पानी आया, लेकिन शाम को कई जगहों पर पानी नहीं पहुंचा। पानी न आने की शिकायत वार्ड के पार्षदों के पास भी पहुंचने लगी है। वार्ड-9 से पार्षद मेघा गोयल ने बताया कि उनके वार्ड में कुछ जगहों पर पीने के पानी की समस्या आ रही है। इस संबंध में उनको वार्डवासियों ने जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें