मुलाना। मुलाना स्थित शिवधाम गौरी ताल मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा दो दिवसीय वामन द्वादशी मेला धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। दूसरे दिन बुधवार शाम को मेले में बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। मौके पर विशेष रूप से सरपंच मुलाना प्रवीन कुमार मौजूद रहे।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर मेले में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ किया। मुख्यातिथि ने मंदिर कमेटी द्वारा चारदीवारी बनवाने की मांग को पूरा करने के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। मेले पर शिवधाम गौरीताल मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान वामन जी हजूरी में माथा टेक मन्नतें मांगी । मंदिर को भव्य लाइटिंग से सजाया गया था,
-
भजनों ने बांधा समां
मेले के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें निर्मोही म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों द्वारा समां बांधा । मेले के दौरान मंदिर कमेटी द्वारा की गई आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन किया साथ ही मेले में पंहुचे श्रद्धालुओं का मनमोह लिया । वामन भगवान के जयकारों के साथ भव्य आतिशबाजी से आधी रात को मेले का समापन हुआ। बता दें कि मुलाना में शिवधाम गौरी ताल मंदिर कमेटी द्वारा 36 वर्षों से भगवान वामन द्वादशी मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है ।