अंबाला। दुखेड़ी रोड के पास से कैंटर को ईंटों के सहारे खड़ा कर चोर चारों टायर ले गए। पड़ाव थाना पुलिस को दी तहरीर में हिसार के हांसी निवासी बिजेंद्र सिह ने बताया कि वह 15 साल से दुखेड़ी रोड पर ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 18 गाड़ियां चलती है। 24 सितंबर की रात को कैंटर चालक ने कार्यालय के बाहर खड़ा किया था। अगले दिन आकर देखा तो कैंटर के सभी टायर चोरी हो चुके थे। चोर ईंटों के सहारे कैंटर को खड़ा कर गए थेए तभी सो रहे मनोज को उठाकर बताया कि चार टायर चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए।