फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सैन्य क्वार्टर में लगे हाई सिक्योरिटी कैमरे के अलार्म बजने पर भागा था चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सैन्य क्षेत्र स्थित मानेकशॉ एन्क्लेव में सेना अफसरों के तीन क्वार्टरों के ताले चटकाने वाले आरोपी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सेना व इलाका पुलिस दोनों अपने-अपने स्तर पर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि तीन में से एक सेना अफसर के क्वार्टर से चोरी की वारदात हाई सिक्योरिटी कैमरे के अलार्म बजने की वजह से टल गई। शातिर चोर दो क्वार्टरों के ताले चटकाने के बाद जैसे ही तीसरे क्वार्टर में पहुंचा तो कैमरे का अलार्म बज गया और इतने में ही वह फुटेज में कैद हो गया।
विज्ञापन

इस सीसीटीवी कैमरे ने सेना अफसर के मोबाइल पर भी अलर्ट कर दिया था। जब तक अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो चोर भाग चुका था। हालांकि पुलिस ने चोर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है और जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए है। रजिमेंट चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय कुमार ने बताया कि चोर का पता लगाने के लिए चौकी सहित सीआईए की टीमें भी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें