फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा मंदिर

विज्ञापन
​शिव मंदिर में पूजा करते हुए श्रद्धालु। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। विजय नगर वशिष्ठ नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत बुधवार को प्रतिमाओं का घृताधिवास संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठानों की इस कड़ी में मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के अगले चरण में वीरवार को सुबह प्रतिमाओं का शिला पूजन व अंगन्यास विधि-विधान से किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर से भव्य नगर परिक्रमा (शोभायात्रा) का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा विजय नगर से शुरू होकर महेश नगर, सदर बाजार, राय मार्किट से होते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचेगी। शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाने के लिए कई दिनों से विशेष झांकियों की तैयारी की जा रही है। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार, जलपान व प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। नगरवासी पूरे साल इस अलौकिक दृश्य का इंतजार करते हैं, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें