फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बेसहारा 32 कुत्तों को मिला मोहाली की संस्था का आश्रय

विज्ञापन
मॉडल टाउन ​स्थित कोठी से श्वानों को ले जाती संस्था के सदस्य। संस्था
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मॉडल टाउन में बनी कोठी में रहने वाले अधिवक्ता विनय मरवाह के 32 कुत्तों को आशियाना मिल ही गया। उन्हें मोहाली की संस्था रब दे जीव की संचालक मीनाक्षी ने अपने शेल्टर में आश्रय दिया है। बुधवार को मोहाली से संस्था की एंबुलेंस के माध्यम से सभी कुत्तों को शेल्टर में पहुंचाया गया। अब उम्मीद है कि स्व. विनय मरवाह के श्वानों को परिवार का माहौल मिल सकेगा। वंदे मातरम दल के संस्थापक भरत बताते हैं कि अधिवक्ता विनय मरवाह का देहांत हृदयगति रुकने से हाल ही में हो गया। उन्हें श्वानों से काफी लगाव था। ऐसे में सड़कों पर घूमने वाले श्वानों को उन्होंने अपने सात कमरों की कोठी में जगह दी। श्वानों को गर्मी में विशेष तौर पर एसी में रखते थे। उनकी मृत्यु के बाद श्वानों की देखरेख करने वाला कोई नहीं बचा। श्वानों को भी इतना दुख था कि उन्होंने मालिक की मौत के बाद खाना तक नहीं आया। ऐसे में वंदे मातरम दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से श्वानों को गोद लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें