फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस सुरक्षा के अभाव में लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। हेमामाजरा गांव में स्वागत द्वार चर्चा का विषय है। इसे हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम शुक्रवार को गांव पंहुची। जहां पुलिस सुरक्षा न मिलने के चलते स्वागत द्वार हटाने की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

विभाग को दी शिकायत में आरोप है कि स्वागत द्वार लगाने में नियमों की अवहेलना करने के साथ साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की इजाजत भी नहीं ली गई। जिसके चलते अंबाला जिलाधीश के आदेशों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व लोक निर्माण विभाग की टीम कार्यवाही को अंजाम देने पंहुची थी, लेकिन पुलिस सुरक्षा न मिल पाने के चलते बैरंग लौटी।
ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए आरोप
मामले में मुलाना थाना पहुंचे हेमामाजरा गांव के रहने वाले बलविंदर सिंह मान सिंह, अश्विन्दर सिंह,करतार सिंह, धूम सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्रवाई करने पंहुची टीम को जानबूझ कर पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि स्वागत द्वार को लगाने में नियमों की अवहेलना की गई है। इसे उक्त जगह से हटाना चाहिए। वहीं मामले में शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि उसने पंचायती राज के एक्सईएन को इस मामले की शिकायत सौंपी थी। स्वागत द्वार नियमों के खिलाफ लगा हुआ है। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के एसडीओ तिलकराज को स्वागत द्वार हटवाने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने इस कार्य के लिए पुलिस बल की मांग की।लेकिन पुलिस ने असमर्थता जताई।
विज्ञापन

वर्जन
मौके पर तनाव का माहौल था। मुलाना थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल न होने की असमर्थता लिखित में दी है। मैं भी अपनी रिपोर्ट जिलाधीश अंबाला को सौंप दूंगा। आगामी कार्रवाई आदेशों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन

-तिलकराज , डयूटी मजिस्ट्रेट पीडबल्यूडी, एसडीओ बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें